अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chardham Yatra: 15 दिनों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन

On: May 16, 2025 3:58 PM
Follow Us:
Chardham Yatra
---Advertisement---

देहरादून। Chardham Yatra : 15 दिन पहले प्रारंभ हुई Chardham Yatra में अब तक 7,17,803 श्रद्धालु सभी धामों के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में सर्वाधिक 2,91,060 और बदरीनाथ में 1,60,885 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। जबकि यमुनोत्री के 1,39,789 और गंगोत्री के 1,26,069 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Chardham Yatra : 12 दिन में साढ़े पांच लाख भक्तों ने किए दर्शन, धूप और बारिश भी आस्‍था के आगे नतमस्‍तक

पर्यटन विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी अधिक इजाफा होगा। 30 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो गई थी। जबकि केदारनाथ के दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुले थे।

Chardham Yatra रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण करा रहे 

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 20 मार्च से आनलाइन पंजीकरण व्यवस्था शुरू की है। वहीं, 28 अप्रैल से विकासनगर, हरिद्वार और ऋषिकेश में आफलाइन पंजीकरण भी चल रहे हैं। रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण करा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!