अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे Trump, बोले – ‘मैंने मदद की’

On: May 16, 2025 1:12 PM
Follow Us:
Trump
---Advertisement---

दोहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने गुरुवार को भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में मध्यस्थता के अपने पहले किए गए दावे से पीछे हटते हुए गुरुवार को कहा कि उन्होंने दोनों देशों को शांत करने में ‘मदद’ की है। डोनाल्ड Trump ने कतर की राजधानी दोहा में इतना जरूर कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच उत्पन्न हो रहे हालात को शांत करने में अहम भूमिका निभाई।

Trump ने भारत-पाक सीमा तनाव पर कहा, “दोनों देश सुलझा लेंगे”

राष्ट्रपति Trump ने कहा, “मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने ही यह किया, लेकिन मैं कह सकता हूं कि मैंने इस समस्या को शांत करने में जरूर मदद की। पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो रहे थे और अचानक सब कुछ शांत हो गया। मुझे उम्मीद है कि जब मैं यहां से जाऊं, तो दो दिन बाद यह फिर से न बिगड़े।”

Trump ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों से व्यापार को बढ़ावा देने की बात की। उन्होंने कहा, “हमने उनसे कहा, चलिए व्यापार करते हैं, लड़ाई नहीं। पाकिस्तान इस बात से खुश था, भारत भी खुश था और मुझे लगता है कि अब सब कुछ सही दिशा में जा रहा है।”

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत और पाकिस्तान “लगभग 1000 साल से लड़ते आ रहे हैं”। उन्होंने कहा, “चलिए इसे सुलझाते हैं, लेकिन यह एक कठिन काम है। वे बहुत समय से लड़ते आ रहे हैं और यह स्थिति वास्तव में नियंत्रण से बाहर जा रही थी।”

Trump मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने ही यह किया, लेकिन मैं कह सकता हूं कि मैंने इस समस्या को शांत करने में जरूर मदद की

इसके साथ ही, दोहा में व्यापार अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, “वे (भारत) हमें एक ऐसे सौदे की पेशकश कर रहे हैं, जिसमें वे मूल रूप से हमसे कोई टैरिफ नहीं वसूलने को तैयार हैं।” हालांकि, ट्रंप की ओर से इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!