अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हाईअलर्ट पर हरियाणा पुलिस व खुफिया एजेंसियां; CM Saini ने रद्द किए कार्यक्रम, डॉक्टरों व पुलिस की छुट्टियां खत्म

On: May 9, 2025 3:31 PM
Follow Us:
CM Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए हरियाणा CM Saini भी हाई अलर्ट पर आ गई है। CM Saini ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। भारत सरकार की इस पुष्टि के बाद पंजाब व हरियाणा की सरकारें और भी सतर्क हो गई हैं कि बीती रात पाकिस्तान की ओर से पंजाब के कई शहरों के अलावा राजधानी चंडीगढ़ पर हमले की कोशिश हुई।

चंडीगढ़ में नशे के विरुद्ध कार्यक्रम, CM Saini संग शामिल हुए हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल

CM Saini ने पुलिस, स्वास्थ्य व फायर ब्रिगेड सहित आपदा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। आगामी आदेशों तक छुट्टियां नहीं देने के आदेश भी दिए गए हैं। प्रदेश में जहां सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है वहीं खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह से एक्टिव हैं। सरकारी अस्पतालों में 25 प्रतिशत बेड इमरजेंसी के लिए रिजर्व रखने के आदेश दिए हैं। प्राइवेट अस्पतालों से भी सरकार ने आपास स्थिति में सहयोगा मांगा है।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद तनाव और बढ़ गया है। युद्ध की आंशकाओं के बीच सरकार ने एहतिहातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। डॉक्टरों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों व जवानों के स्टेशन छोड़ने पर रोक लगा दी है। सभी को अपना मुख्यालय मेनटेन करना होगा। जिलों में अन्य विभागों के अधिकारी भी स्टेशन नहीं छोड़ेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ गृह विभाग, फायर ब्रिगेड सर्विस सहित आपातकालीन सेवाओं से जुड़े विभागों को अलर्ट किया गया है। गत दिवस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की आपात बैठक भी हो चुकी है। इस बैठक में सुरक्षा प्रबंधों पर भी चर्चा हुई और आगे की रणनीति भी तय की गई।

सभी जिलों के डीसी के अलावा सभी रेंज के एडीजीपी/आईजी, पुलिस आयुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को हिदायतें जारी की हैं।

CM Saini राज्य के सभी 22 जिलों में डिफेंस मॉक ड्रिल भी की जा चुकी

बुधवार को राज्य के सभी 22 जिलों में डिफेंस मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के महानिदेशक की ओर से सभी जिलों के सीएमओ (सिविल सर्जन) तथा प्रधान चिकित्सा अधिकारियों को लिखित में आदेश जारी करके डॉक्टरों व पैरा-मेडिकल स्टॉफ को छुट्टियां मंजूर नहीं करने के आदेश दिए हैं।

साथ ही, सभी अधिकारियों को अपना मुख्यालय मेनटेन करने को कहा है। बिना मंजूरी के स्टेशन छोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। आपात स्थिति में अवकाश अनिवार्य है तो इसके लिए विभाग के महानिदेशक से मंजूरी लेनी होगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!