अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Bhajanlal Sharma ने की जनसुनवाई: आमजन की समस्याएं सुन मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

On: May 6, 2025 12:24 PM
Follow Us:
CM Bhajanlal Sharma
---Advertisement---

जयपुर। CM Bhajanlal Sharma ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की प्रत्येक समस्या को सुना और अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

CM Bhajanlal Sharma ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जवाबदेहिता सुनिश्चित करते हुए आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आए प्रत्येक फरियादी को उसकी समस्या के निस्तारण के लिए चल रही प्रक्रिया के बारे में नियमित रूप से अवगत कराया जाए। जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो तथा आमजन को राहत मिले।

CM Bhajanlal Sharma ने किए मां नर्मदा के दर्शन, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, राजस्व, मनरेगा, ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित भी रहे।

CM Bhajanlal Sharma ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित रमनलाल की समस्या का मौके पर ही समाधान किया

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित रमनलाल की समस्या का मौके पर ही समाधान किया। पीड़ित रमनलाल ने इलाज में आ रही समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल प्रशासन द्वारा इनका शीघ्र इलाज सुनिश्चित किया जाए। अपनी समस्या के त्वरित निस्तारण से रमनलाल ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!