Haryana News : हरियाणा सरकार राज्य में 30 जून से पहले 5 नए जिले बनाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में कैबिनेट सब-कमेटी के पास हांसी, डबवाली, असंध, गोहाना और सफीदों को नए जिले बनाने की मांग आई है। वहीं, मानेसर को भी जिला बनाने की मांग उठी है, लेकिन फिलहाल कैबिनेट सब-कमेटी को इसका कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। नए जिलों के गठन की प्रक्रिया सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
Haryana News : कैबिनेट सब-कमेटी को मिला कार्यकाल विस्तार
राज्य सरकार ने जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और उप-तहसीलों के गठन की सिफारिश के लिए बनाई गई कैबिनेट सब-कमेटी का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया है। यह कमेटी 4 दिसंबर 2023 को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित की गई थी और इसका कार्यकाल 4 मार्च को समाप्त हो गया था। अब राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमित मिश्रा द्वारा कार्यकाल बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Haryana News : कमेटी में शामिल हैं कई मंत्री, हो चुकी हैं चार बैठकें
इस कैबिनेट सब-कमेटी में राजस्व एवं निकाय मंत्री विपुल गोयल, संसदीय कार्य मंत्री महिवाल सिंह ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी शामिल हैं। अब तक कमेटी की चार बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें जिलों से प्राप्त मांगों पर गहन चर्चा हुई है। संबंधित जिलों के प्रशासन को डिमांड की स्टडी करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला, आंधी और बारिश से टूटे पेड़, मंडियों में गेहूं भीगी
Haryana News : जिलों के गठन के लिए अपनाई जाएगी सिफारिश प्रणाली
कमेटी की बैठकों में यह निर्णय लिया गया है कि हरियाणा में नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने के लिए संबंधित उपायुक्त की सिफारिश अनिवार्य होगी। वहीं, ब्लॉक समिति के गठन के लिए संबंधित क्षेत्र के विधायक और नगर निकाय का प्रस्ताव आवश्यक माना गया है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने संकेत दिए हैं कि यदि आवश्यकता हुई तो राज्य में नए मंडल (डिवीज़न) भी बनाए जा सकते हैं।

