मुंबई। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता Abu Azmi ने मुंबई में शुक्रवार को वक्फ कानून और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर बयान दिया। Abu Azmi आज मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों के साथ राजभवन आए थे, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए वक्फ कानून के सवाल पर कहा कि हम ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नेतृत्व के पीछे हैं। हम उन्हें फॉलो करते हैं।
5 साल में 62 लोगों ने किया Sexually Abused, चौंकाने वाला दावा
मुस्लिम अल्पसंख्यकों का जो भी मुद्दा है, वह मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा तय किया जाता है और उसी के तहत हम आज मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों के साथ राजभवन आए हैं। हम नए वक्फ कानून का विरोध करते हैं। ज्ञापन सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में दिया जा रहा है। हमें राजभवन से यह आश्वासन मिला है कि आपका संदेश दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति तक पहुंचा दिया जाएगा।
Abu Azmi ने कहा कि जो लोग वक्फ कानून का समर्थन कर रहे हैं, वह घुटने टेक कर सरकार की चाटुकारिता कर रहे हैं। हर युग में ऐसे लोग पैदा हुए हैं। सच्चाई यह है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वक्फ की सच्चाई की लड़ाई लड़ रहा है। वक्फ की संपत्ति मुसलमानों के लिए दी गई है और इसमें सरकार का हस्तक्षेप बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि 5 तारीख को कोई अच्छा फैसला आना चाहिए।
पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर सपा नेता Abu Azmi ने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा था कि जब नोटबंदी हो जाएगी और आर्टिकल 370 खत्म हो जाएगा तो आतंकवाद भी खत्म हो जाएगा। लेकिन आतंकवाद कहां खत्म हुआ? पहलगाम में आतंकवादी आए और जाति धर्म पूछकर लोगों की गोली मारकर हत्या की और चले गए। मुझे लगता है कि सरकार को इस पर चिंता व्यक्त करनी चाहिए और तुरंत एक्शन लेना चाहिए। पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है।
Abu Azmi जो लोग वक्फ कानून का समर्थन कर रहे हैं, वह घुटने टेक कर सरकार की चाटुकारिता कर रहे
इसके अलावा सपा नेता ने कहा कि जिन लोगों के परिवार के सदस्य मारे गए, वे लोग चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि मुसलमान ने हमारी मदद की। इसमें हिंदू-मुस्लिम ना करें। देश के अलग-अलग हिस्सों में कश्मीरी लोगों का मारा और भगाया जा रहा है। मुसलमानों की दुकानें तोड़ी जा रही हैं।
हमें मिलजुलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। आतंकवादी हमें आपस में लड़ाना चाहते हैं, इसलिए तो उन्होंने पहलगाम में लोगों को धर्म पूछकर मारा। आप भी लोगों को अलग कर रहे हैं, आतंकवादी जो चाहते हैं उनका मकसद पूरा हो रहा है। जो आतंकवादी कर रहे हैं, वही आप भी कर रहे हैं। मुझे लगता

