अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वक्फ संशोधन अधिनियम का उद्देश्य गरीब और वंचित मुसलमानों को लाभ पहुंचाना है : Nayab Singh Saini

On: May 2, 2025 4:28 PM
Follow Us:
Nayab Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि ‘‘वक्फ संशोधन अधिनियम-2025’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इस कानून का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम समाज के गरीब, असहायों, वंचितों को लाभ पहुंचाना है।

भगवान परशुराम जी अधर्म के खिलाफ़ जंग के ध्वज वाहक हैं : Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini ने कहा कि इस कानून से वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता बढ़ेगी और संपत्तियों के मनमाने ढंग से होने वाले अतिक्रमण पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में ‘‘वक्फ सुधार जनजागरण अभियान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने मोदी सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले को ऐतिहासिक बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधित कानून आने से कांग्रेस को पीड़ा हो रही है।

इस सम्मेलन को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जान मोहम्मद, आजाद मोहम्मद, घनश्याल गोयल, अजय मित्तल, विधायक शक्ति रानी शर्मा, एजाज खान के अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वक्फ कानून का इस्तेमाल प्रभावशाली लोग करते थे, लेकिन अब इसका फायदा मुस्लिम समाज के गरीब, वंचित वर्ग और महिलाओं को मिलने वाला है। यह अधिनियम मुस्लिम समाज के कमजोर वर्गों को नया जीवन देने का काम करेगा।

Nayab Singh Saini कांग्रेस के समय दिल्ली के अंदर लूटियन जोन को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया गया

बोहरा, अहमदिया और अन्य समुदाय के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि नए कानून में पुरातत्व विभाग द्वारा सुरक्षित स्मारकों को वक्फ के दायरे से बाहर किया जाएगा। इस कानून में पुरुषों और महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं, जबकि पहले के कानून में महिलाओं को कोई अधिकार नहीं थे।

मुख्यमंत्री  Nayab Singh Saini ने कहा कि वक्फ संशोधित कानून आने से जमीन माफिया, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग भड़के हुए हैं। कांग्रेस के समय में वक्फ संपत्तियों का लाभ भ्रष्टाचारियों के बीच बंट जाता था, लेकिन अब इसका लाभ विधवा, तलाकशुदा महिलाओं और अनाथों को भी मिलेगा। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वक्फ बोर्ड समाज के कल्याण के लिए बना था, लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण यह देश का सबसे बड़ा घोटाला बनकर रह गया।

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय दिल्ली के अंदर लूटियन जोन को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया गया। कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा के अलावा कई राज्यों के ऐसे ढेरों उदाहरण है कि कैसे वक्फ बोर्ड ने मनमाने तरीके से जमीनों का अतिक्रमण किया। उन्होंने कहा कि अब यह कानून लागू होने से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की शोषणकारी, तुष्टिकरण की राजनीति बंद हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने वक्फ कानून में सुधार करके जनकल्याण का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!