श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष Farooq Abdullah ने बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को पाकिस्तान को ‘विफल राष्ट्र’ की संज्ञा दी। संवाददाताओं से बात करते हुए Farooq Abdullah ने मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “दोनों देश कल की लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं और अगर परमाणु शक्ति का इस्तेमाल किया गया तो केवल भगवान ही जानता है कि क्या होगा।”
पाकिस्तान ने इंसानियत का किया कत्ल : Farooq Abdullah
उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्तियां टकराव को रोकने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन सवाल उठता है कि ये प्रयास कितने सफल होंगे।
श्री अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी कार्रवाइयों पर चर्चा करते हुए अपनी बात बेबाकी से रखी। नेकां अध्यक्ष ने कहा, “ पाकिस्तान एक विफल देश है। अपने देश को ठीक करने और हालात को सुधारने के बजाय वे ऐसी कार्रवाइयों में शामिल हो रहे हैं, जिनके वैश्विक परिणाम होंगे। उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”
उन्होंने दोनों पड़ोसियों के बीच किसी भी वास्तविक शांति में खलल डालने के लिए पाकिस्तानी सेना की भूमिका की ओर भी इशारा किया। श्री अब्दुल्ला ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध कभी सुधरेंगे, जब तक कि पाकिस्तान में सेना पीछे नहीं हट जाती। पाकिस्तान के लोग शांति चाहते हैं, लेकिन उनके शीर्ष नेतृत्व नहीं चाहते।”
Farooq Abdullah पाकिस्तान के लोग शांति चाहते हैं, लेकिन उनके शीर्ष नेतृत्व नहीं चाहते
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक सच्ची जनता की सरकार सुलह का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने जाति जनगणना की लंबे समय से चली आ रही मांग का समर्थन करते हुए कहा, “यह अच्छी बात है। देश में कितने मुस्लिम, हिंदू, सिख, ईसाई या अन्य लोग हैं, यह पता लगाने में कुछ भी गलत नहीं है।”

