अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Anil Vij का कांग्रेस पर हमला: यह एकता दिखाने का समय, मोदी के साथ खड़े हों

On: April 30, 2025 1:28 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री Anil Vij ने पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध का समय है और ऐसे समय में आपसी मतभेद नहीं उठाने चाहिए। विज ने देशवासियों से एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होने का आह्वान किया।

हरियाणा के स्कूली छात्रों को शहीदी स्मारक से जोड़ेगी सरकार : Anil Vij

पत्रकारों से बात करते हुए Anil Vij ने कहा, “यह समय सारे देश की एकता दिखाने का है, हर भारतवासी को खड़े होकर यह कहना चाहिए कि ‘नरेंद्र मोदी हम आपके साथ हैं, आप लड़ाई करो हम आपके साथ हैं।” पाकिस्तान द्वारा आतंकियों को लॉन्च पैड से हटाकर कैंप में भेजने पर विज ने कहा कि वे पाकिस्तान में ही रहेंगे और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Anil Vij ने कश्मीर की खुशहाली पर पाकिस्तान की जलन का जिक्र करते हुए कहा, “कश्मीर की खुशहाली देखकर इनके सीने पर जो सांप लोटता है कि हम तो भूखे मर रहे हैं और कश्मीर तो तरक्की कर रहा है।” विज ने कश्मीर में धर्म के नाम पर हिंदुओं की हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हिंदू वैष्णो देवी, अमरनाथ या कश्मीर की यात्रा बंद कर दें, तो कश्मीर की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी।

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा के पाकिस्तान से होने के आरोपों पर विज ने कहा, “आज तक किसी चोर ने यह नहीं कि मैं चोर हूं, इसका फैसला तो निष्पक्ष ताकतें कर दी है और फैसला भारत ने कर दिया है कि हम किसी भी हालत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के वादे को दोहराते हुए कहा कि दोषियों को न्याय मिलेगा। विज ने 1965, 1971 और 1999 के युद्धों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आज भी हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “हमने 1965 व 1971 की लड़ाई देखी जब अंबाला में बम गिरे और लोगों ने तब छतों पर खड़े होकर विमान देखे और हौसला दिखाया था।

Anil Vij  ने प्रधानमंत्री मोदी के वादे को दोहराते हुए कहा कि दोषियों को न्याय मिलेगा

हमने 1999 में कारगिल लड़ाई देखी जब सैनिक दायित्व निर्वाह के लिए जोश के साथ यहां से आगे जा रहे थे। तब यहां पर लोगों ने सैनिकों के लिए जलपान आदि का प्रबंध भी किया। हम पूरी तरह से आज भी तैयार है और कोई भी भेष बदलकर आ जाए उसे भेद दिया जाएगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply