अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा के स्कूली छात्रों को शहीदी स्मारक से जोड़ेगी सरकार : Anil Vij

On: April 29, 2025 7:45 AM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री Anil Vij ने कहा कि अंबाला में बनाए जा रहे शहीदी स्मारक के म्यूजियम में 40 लोगों की सीट वाली हाइड्रोलिक वर्टिकल लिफ्ट लग चुकी है।

Anil Vij का तीखा हमलाः कांग्रेस पर निर्णयहीनता और राहुल गांधी पर राष्ट्रविरोधी होने का आरोप

शहीदी स्मारक में कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। सरकार योजना बना रही कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस शहीदी स्मारक का उद्घाटन होने के बाद छठी से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूलों के रोस्टर अनुसार इस स्मारक को दिखाने का काम किया जाएगा, ताकि उन्हें भी 1857 की आजादी की पहली लड़ाई का इतिहास पता चल सके।

Anil Vij आज जीटी रोड पर सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों की याद में बनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शहीदी स्मारक का निरीक्षण कर रहे थे।

मंत्री Anil Vij ने शहीदी स्मारक का अवलोकन करते हुए म्यूजियम में बनाई जा रही विभिन्न आर्ट एवं डिजिटल गैलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व एजेंसी प्रतिनिधियों को कहा कि यहां पर इस कार्य को तेजी से करवाएं और एक-एक गैलरी एवं हाल से सम्बन्धित कार्य को पूरा करवाना सुनिश्चित करें।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहीदी स्मारक में तेजी से कार्य किया जा रहा है और 150 के करीब यहां पर आर्टिस्ट, कर्मचारी, अधिकारी यहां पर लगे हुए हैं।

Anil Vij शहीदी स्मारक में कई स्थानों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट

मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमें जो पढ़ाया गया है वह गलत था। आजादी की पहली लड़ाई 1857 में लड़ी गई, जिसके बारे में आम लोगों को पता नहीं है। तो हम उनको यह दिखाना चाहते हैं कि आजाद होने का जज्बा था वो कांग्रेस के जन्म से बहुत पहले शुरू हो गया था। इतने लोगों ने कुर्बानियां दी और शहीद हुए, झांसी की रानी लड़ी, तांत्या टोपे लड़े, इन्फैंटरी जगह-जगह लड़ी, पेडों से बांध-बांधकर अंग्रेजों ने लोगों को गोलियां मारी और बहुत सारी यूनिटे बाद में डिस्बैंड कर दी गई। सारी चीजें छुपी हुई है जो हम इसे यहां पर दिखाने का काम करेंगे।

मंत्री Anil Vij ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिशा-निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने स्मारक में निरीक्षण के उपरांत विभागीय अधिकारियों व निर्माण एजेंसी स्टाफ से बैठक की। उन्होंने स्मारक दिखाने के लिए गाइडस के टेंडर करने, लैंड स्केपिंग में सुधार करने, पार्किंग टेंडर करने, सेना से सन् 1857 समय के यदि कोई हथियार हैं तो उन्हें यहां प्रदर्शित करने हेतु लेने एवं अन्य दिशा-निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply