अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pakistan नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं बंद

On: April 24, 2025 6:23 PM
Follow Us:
Pakistan
---Advertisement---

नई दिल्ली। Pakistan : सरकार ने जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है।

सिंधु जल संधि सस्पेंड और एक्स अकाउंट भी ब्लॉक, घबराया Pakistan, बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक

विदेश मंत्रालय ने आज यहां बताया कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे। वर्तमान में भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को संशोधित समयसीमा के हिसाब से वीजा की समाप्ति से पहले भारत छोड़ना होगा।

Pakistan नागरिकों को संशोधित समयसीमा के हिसाब से वीजा की समाप्ति से पहले भारत छोड़ना होगा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!