अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chief Minister Saini ने ‘जागृत ग्राम पुरस्कार योजना’ और ‘मेरा गांव-मेरी धरोहर’ का किया शुभारंभ

On: April 24, 2025 6:17 PM
Follow Us:
Chief Minister Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हरियाणा के Chief Minister Saini ने प्रदेश में पंचायतों को 368 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 233 करोड़ रुपये की लागत के 923 विकास कार्यों का उद्घाटन तथा 135 करोड़ रुपये की लागत के 413 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

Chief Minister Saini ने पद्मश्री साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर को किया सम्मानित

साथ ही, Chief Minister Saini ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने की दिशा में 22 जिला परिषदों, 142 पंचायत समितियों और 5388 ग्राम पंचायतों को स्टाम्प ड्यूटी के अंश के रूप में 573 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 511 ग्राम पंचायतों को महिला चौपालों के निर्माण के लिए 18.28 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की। साथ ही, 411 जिला परिषद सदस्यों तथा 3081 पंचायत समिति सदस्यों को 1.45 करोड़ रुपये की मानदेय राशि भी जारी की।

समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर भी उपस्थित रहे।

Chief Minister Saini जागृत ग्राम पुरस्कार योजना का हुआ शुभारंभ

समारोह के दौरान, Chief Minister Saini ने मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना का भी शुभारंभ किया। इसके तहत उन पंचायतों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, कृषि उत्पादकता, डिजिटल संपर्क और टिकाऊ बुनियादी ढांचे जैसे सामाजिक-आर्थिक मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

जनसंख्या के आधार पर, पहले स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायतों को 51 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली पंचायतों को 31 लाख रुपये तथा तीसरे स्थान वाली पंचायत को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि स्थानीय विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।

Chief Minister Saini  ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सशक्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ट्रेनिंग किट दिए जाने का भी शुभारंभ किया। इस अभियान में प्रदेश के सभी 71 हजार निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस एक साल में रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी और सबको ट्रेनिंग किट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि इस ट्रेनिंग में भाग अवश्य लें। ट्रेनिंग के दौरान प्रतिनिधियों को पड़ोसी राज्यों के सर्वोत्तम ग्रामीण मॉडल्स का अध्ययन करने के लिए भ्रमण पर भी ले जाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!