अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP government ने आईटीआई-पॉलिटेक्निक पास युवाओं के लिए खोले 2,800 सेंटर, 5.50 लाख को मिला रोजगार

On: April 24, 2025 1:33 PM
Follow Us:
UP government
---Advertisement---

लखनऊ। UP government मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार आईटीआई और पॉलिटेक्निक पास छात्रों को सीधे निजी कंपनियों से जोड़ने के मिशन में जुटी है। मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत अब तक 5,66,483 युवाओं को नौकरियां मिल चुकी हैं। राज्यभर में 2,800 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से युवाओं को आधुनिक और रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान किया जा रहा है।

Yogi Government के 8 साल : ‘बीमारू’ से ‘ब्रेक-थ्रू’ प्रदेश, 45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से कायाकल्प

UP government की इस पहल का असर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में साफ देखा जा सकता है, जहां आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार से रोजगार की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

ट्रेनिंग काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खान ने बताया कि 15 अप्रैल को राजकीय आईटीआई, अलीगंज लखनऊ में आयोजित रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे कॉन्टिनेंटल ऑटोमोटिव, एग्लो इंडिया, अदाणी विंड, पेटीएम और एजस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने भाग लिया। यहां कुल 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिन्हें 13,000 से लेकर 21,000 रुपए मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

इससे पहले 22 मार्च को आयोजित मिशन रोजगार योजना के तहत 73 युवाओं को रोजगार मिला। वहीं, राजकीय पॉलिटेक्निक में 95 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया। यह युवाओं को उनके कौशल के अनुसार नौकरी दिलाने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल है।

UP government को रोजगार के हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 35 वर्ष तक के युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्ष 2017-18 से मार्च 2025 तक 14.13 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसके तहत 24 औद्योगिक प्रतिष्ठानों और 8 प्लेसमेंट एजेंसियों से अनुबंध किया गया है, जिससे प्रशिक्षण और रोजगार का सीधा संबंध स्थापित हो सके।

UP government ने आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया है, ताकि विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी और उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल मिल सके। यह पहल उत्तर प्रदेश को रोजगार के हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!