अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pahalgam आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के 3 लोगों की मौत, सीएम ममता ने कहा, ‘हम सभी के लिए दुखद समय’

On: April 23, 2025 4:45 PM
Follow Us:
Pahalgam
---Advertisement---

कोलकाता। जम्मू-कश्मीर के Pahalgam में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हमें उपलब्ध कराई गई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, कश्मीर में हुए अत्यंत दुखद हमले में हमारे राज्य के तीन लोगों की मृत्यु हो गई है।”

Pahalgam आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी

Pahalgam ने कहा, “मृतकों के परिवार के सदस्यों की मदद करने और कोलकाता तक उनकी आगे की यात्रा के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर हमारे प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। फ्लाइट के आज रात 8:30 बजे कोलकाता पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में हमारा रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय परिवार के सदस्यों के संपर्क में है।

Pahalgam  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर नजर बनाए हुए हैं

मैं स्वयं इसकी निगरानी कर रही हूं और हमारे वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए अत्यंत दुखद समय है।” सीएम ने आगे कहा, “मृतकों में बितेन अधिकारी (बैष्णभघाटा, कोलकाता), समीर गुहा (साखर बाजार, कोलकाता) और मनीष रंजन (झालदा, पुरुलिया) शामिल हैं।

मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है, हालांकि मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। हम उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।” बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को आतंकियों ने हमला किया था। हमले में कम से कम 25 पर्यटकों की मौत हो गई और कई अन्य पर्यटक एवं स्थानीय लोग घायल हो गए।

पूरे विश्व ने Pahalgam हमले की निंदा की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर नजर बनाए हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली में मौजूद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मंगलवार रात करीब 8:20 बजे श्रीनगर पहुंचे और उन्हें उपराज्यपाल, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी घटना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। अमित शाह बुधवार को आतंकी हमले वाली जगह का दौरा करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply