अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारतीय सेना के इतिहास का सबसे तेज राहत और बचाव अभियान चलाया गया Myanmar में

On: April 20, 2025 8:38 AM
Follow Us:
Myanmar
---Advertisement---

नयी दिल्ली: भूकंप से तबाह Myanmar में भारतीय सेना के इतिहास का सबसे तेज राहत और बचाव अभियान चलाया गया जिसमें 650 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी गयी और सेना द्वारा स्थापित अस्थायी अस्पताल में 65 सर्जरी के साथ साथ ढाई हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया।

Myanmar में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,471 हुई

भारत ने Myanmar में राहत और बचाव अभियान के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया था और इस सफल ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना का दल मंगलवार देर शाम स्वदेश लौट आया। स्वदेश वापसी के बाद सेना की 50 पैराशूट ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर नवीन कुमान ने वायु सेना स्टेशन हिन्डन पर मीडिया को बताया कि यह सेना के इतिहास का अब तक का सबसे तेज राहत और बचाव अभियान था।

उन्होंने कहा , “ सेना ने Myanmar भूकंप के कारण मची तबाही के बाद राहत और बचाव अभियान के लिए चलाये गये ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत सर्जरी की सुविधा से लैस ऑपरेशन थियेटर के साथ 200 बिस्तर का फील्ड अस्पताल स्थापित किया था। अस्पताल में जीवन रक्षक सर्जरी के अलावा ट्रामा सेंटर और ओपीडी में मरीजों की देखभाल की गयी।

Myanmar भारतीय सेना के इतिहास का सबसे तेज गति से किया गया राहत और बचाव अभियान

अस्पताल में ढाई हजार से भी अधिक मरीजों का उपचार किया गया और 65 सर्जरी की गयी। यह भारतीय सेना के इतिहास का सबसे तेज गति से किया गया राहत और बचाव अभियान है। यह संकट की घड़ी में भारत का पड़ोसी देशों के प्रति एकजुट रहने और सबसे पहले मदद करने के उदाहरण का प्रतीक है। ”

उन्होंने बताया कि सेना ने इस ऑपरेशन के तहत म्यांमार में करीब सवा सौ सदस्यों का दल भेजा था। अस्पताल में प्रयोगशाला , एक्स रे सुविधा और जीवन रक्षक दवाई का स्टॉक रखा गया था। उन्होंने कहा कि भारत ने म्यांमार में 650 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी है। उन्होंने बताया कि भारतीय दल म्यांमार में जरूरत को देखते हुए और दवाईयां भी छोड़ी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply