अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स निकला मानसिक रोगी, पुलिस ने गुजरात से दबोचा

On: April 16, 2025 1:46 PM
Follow Us:
Salman Khan
---Advertisement---

मुंबई: अभिनेता Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका का निवासी निकला है। पुलिस के अनुसार धमकी देने वाला शख्स मानसिक रोगी है और उसे पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने संदेश भेजने वाले शख्स को वडोदरा से खोज निकाला है। पुलिस ने बताया कि वडोदरा के वाघोडिया तालुका के एक गांव के निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति का नाम मयंक पांड्या है, जो मानसिक रोगी है।

‘घर में घुसकर मारेंगे, गाड़ी को बम से उड़ा देंगे’…Salman Khan को फिर मिली धमकी

उल्लेखनीय है कि सोमवार को वर्ली में परिवहन विभाग के नंबर पर धमकी भेजी गई, जिसमें अज्ञात शख्स ने अभिनेता Salman Khan को जान से मारने के साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की बात कही थी। अभिनेता को धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Salman Khan को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी 

वडोदरा जिला पुलिस एसपी रोहन आनंद ने बताया, तकनीकी खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए हमने मयंक पांड्या को उसके घर से ट्रैक किया। चूंकि वह मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा है, इसलिए हमने उसे नोटिस भेजा है और जांच में शामिल होने को कहा है।

हमने मयंक पांड्या के मोबाइल फोन और व्यवहार पर नजर रखी तो जांच में पाया कि वह मानसिक रूप से बहुत स्वस्थ नहीं है और उपचार करवा रहा है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है और लोकप्रियता पाने की उसकी चाह है। इसके लिए उसने यह काम किया। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेज दिया है।

गौरतलब है कि Salman Khan को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उनकी हिट लिस्ट में सलमान खान भी थे। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े शूटर्स मुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कई बार रेकी कर चुके थे। हालांकि, कड़ी सुरक्षा की वजह से वे अपने मकसद में नाकाम रहे।

पिछले साल अप्रैल में Salman Khan के घर 5 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसके कुछ महीने बाद सलमान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या भी कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि उसके जीवन का एकमात्र लक्ष्य सलमान खान को जान से मारना है।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने पिछले साल 12 नवंबर को सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम सोहेल पाशा है।

पिछले साल सलमान खान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उस बालकनी पर खास तौर पर बुलेट प्रूफ ग्लास लगाया गया, जहां से वह अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!