अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध- Modi

On: April 11, 2025 4:46 PM
Follow Us:
Modi
---Advertisement---

भोपाल: प्रधानमंत्री Modi ने अपनी मध्यप्रदेश की यात्रा के एक दिन पहले आज कहा कि वे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वक्फ संशोधन कानून से वक्फ की पवित्र भावना की रक्षा होगी : Modi

Modi ने अशोकनगर जिले में स्थित आनंदपुर धाम की शुक्रवार की यात्रा के एक दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए कहा, “हम देश की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में कल दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे मध्यप्रदेश के ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन पूजन का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद आनंदपुर धाम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा।”

Modi का आगमन हम सभी के लिए आनंद और उत्साह से भर देने वाला

श्री मोदी की इस पोस्ट को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीपोस्ट करते कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन हम सभी के लिए आनंद और उत्साह से भर देने वाला है। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री की उपस्थिति से मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के हमारे प्रयासों को नयी शक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे राज्य के सभी नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply