अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पूरे देश में चलेगा सघन टीबी मुक्त अभियान : Jagat Prakash Nadda

On: March 25, 2025 4:19 PM
Follow Us:
Jagat Prakash Nadda
---Advertisement---

नयी दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री Jagat Prakash Nadda ने सोमवार को कहा कि सघन टीबी मुक्त अभियान देश के सभी जिलों में चलाया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवा में नवाचार का आह्वान किया Nadda ने

Jagat Prakash Nadda  ने यहां विश्व टीबी दिवस पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन रणनीति ‘सम्पूर्ण समाज’ और ‘सम्पूर्ण सरकार’ के दृष्टिकोण पर आधारित है‌। उन्होंने कहा कि सघन टीबी मुक्त अभियान का विस्तार देश के सभी जिलों में किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभियान के अंतर्गत चिन्हित जिलों में 13.46 लाख से अधिक निक्षय शिविर – सामुदायिक जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किए गए, जिससे करोड़ों लोगों तक सीधे टीबी की आवश्यक सेवाएं पहुंचाई गईं हैं।

Jagat Prakash Nadda  ने कहा कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पूरे भारत में 12.97 करोड़ लोगों की टीबी के लिए जांच की गई और 7.19 लाख से अधिक टीबी रोगियों को अधिसूचित किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 2.85 लाख अधिसूचित रोगी लक्षणहीन थे, जो अभियान की स्तरीकृत जांच रणनीति के बिना पता नहीं चल पाते।

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता जताई और कहा कि सघन टीबी उन्मूलन अभियान में अत्याधुनिक तकनीकों और नवाचार को शामिल किया गया। इससे अभियान को भौगोलिक बाधाओं को पार करने और दूरदराज के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जांच और निदान सेवाएं लाने में मदद मिली।

Jagat Prakash Nadda टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता जताई

उन्होंने कहा कि 13.46 लाख से अधिक निक्षय शिविर, या सामुदायिक जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किए गये और सीधे टीबी की आवश्यक सेवाएं पहुंचाई गईं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में टीबी उपचार का दायरा 59 प्रतिशत से बढ़कर 85 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि 12.97 करोड़ लोगों की टीबी के लिए जांच की गई और 7.19 लाख नए मामले सामने आए। अधिसूचित टीबी मामलों में से लगभग 2.85 लाख ऐसे मामले थे जिनमें कोई लक्षण नहीं थे, जो अभियान की स्तरीकृत जांच रणनीति के बिना पता नहीं चल पाते।

अभियान में 5,000 से अधिक विधायकों और 10,000 ग्राम पंचायतों ने भाग लिया। उन्होंने मंत्रालय की इस अभियान को देश भर में फैलाने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि टीबी अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए उन्होंने भारत के सभी जिलों में टीबी उन्मूलन अभियान को और आगे बढ़ाया जायेगा ।

Jagat Prakash Nadda  ने बताया कि 22 मंत्रालयों ने 100 दिनों के अभियान में सहयोग किया और 30,000 से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस साझा अभियान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि केवल 100 दिनों में 1,05,181 से अधिक नए निक्षय मित्रों ने पंजीकरण कराया है और टीबी रोगियों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच 3,06,368 से अधिक खाद्य टोकरियाँ वितरित की हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!