अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांग्रेस के पास न याेग्य नेता, न प्रदेश के नेताओं पर हाईकमान को भरोसा : Mahipal Dhanda

On: March 23, 2025 1:24 PM
Follow Us:
Mahipal Dhanda
---Advertisement---

झज्जर: कांग्रेस में सीएलपी लीडर बनाए जाने में हो रही देरी पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda ने मीडिया के सवालों पर चुटकी लेते हुए कहा कि इसके दो ही कारण हो सकते हैं या तो पार्टी हाईकमान को हरियाणा के अपने नेताओं पर विश्वास नहीं है या फिर हाईकमान को ऐसा लगने लगा है कि हरियाणा में कांग्रेस के अंदर जो नेता बचे हैं वह सीएलपी लीडर बनने के योग्य हीं नहीं हैं।

देश को बर्बाद करने वाला शासक था औरंगजेब : Mahipal Dhanda

Mahipal Dhanda  शनिवार को झज्जर गुरुकुल के वार्षिकोत्सव में भाग लेने आए थे। उन्होंने झज्जर गुरुकुल की खेल नर्सरी सहित कई अन्य मांगों पर विचार किए जाने की भी बात कही। पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसानों के साथ हुई बर्बरता व उन्हें वहां से हटाए जाने के प्रकरण का ठीकरा महिपाल ढांडा ने पंजाब की मान सरकार पर फोड़ा।

Mahipal Dhanda ने पंजाब की मान सरकार को निकम्मी बताते हुए कहा कि पंजाब की मान सरकार ने वहां के किसानों का शोषण किया है। इस दौरान ढांडा अपनी सरकार की पीठ थपथपाए जाने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सभी 24 फसलें एमएसपी पर किसानों से खरीद रही है। इतिहास गवाह है कि साल 2013 व 14 में किसानों की फसलें औने-पौने दामों में खरीदी जाती थी।

प्रदेश में 2025 में लागू हो जाएगी नयी शिक्षा नीति Mahipal Dhanda

Mahipal Dhanda  ने केन्द्र की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केन्द्र का प्रयास है कि इस नई शिक्षा नीति को पूरे देश में साल 2030 तक लागू कर दिया जाए। लेकिन हरियाणा में इस शिक्षा नीति को इसी साल 2025 में पूर्णत: लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। इस मौके पर झज्जर गुरूकुल के आचार्य विजयपाल और झज्जर भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!