अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जींद में Railway Track पार करने में चूक, दो की दर्दनाक मौत

On: March 16, 2025 7:13 PM
Follow Us:
Railway Track
---Advertisement---

जींद: Railway Track पर एक चूक, और दो जिंदगियां हमेशा के लिए खत्म हो गईं। जींद में रविवार सुबह दो मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर नहर पुल के पास हुआ, जब अवध असम एक्सप्रेस की रफ्तार से अंजान दोनों व्यक्ति पटरी पार करने के दौरान उसी ट्रैक पर खड़े हो गए, जिस पर ट्रेन आ रही थी।

प्रशांत किशोर को जमानत, BPSC विरोध में पुलिस की कार्रवाई

मौत के Railway Track पर खड़े हो गए दोनों मजदूर

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय दिनेश (पुत्र चंद्रभान, निवासी इंदिरा कॉलोनी, जींद) और 55 वर्षीय सतबीर (पुत्र हुकमचंद, निवासी ईंटल कलां) के रूप में हुई।

 

 

जांच अधिकारी एएसआई गुरदेव सिंह के मुताबिक, “हादसा पूरी तरह से इत्तेफाक था। डबल लाइन होने की वजह से दोनों यह नहीं समझ पाए कि ट्रेन किस पटरी पर आ रही है और गलती से उसी ट्रैक पर खड़े हो गए। तेज रफ्तार ट्रेन को देखकर संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।”

भतीजी से मिलकर लौट रहा था सतबीर, रास्ते में मिली मौत

सतबीर मेहनत-मजदूरी करता था और अपनी भतीजी से मिलने विश्वकर्मा कॉलोनी आया था। घर लौटते समय यह हादसा हो गया। उसके 22 वर्षीय बेटे अरुण ने शव की पहचान की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Railway Track पर लापरवाही बनी काल

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। रेलवे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतें और ट्रेन की आवाजाही का सही आकलन करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!