अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

RSMSSB : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर

On: March 8, 2025 1:42 PM
Follow Us:
RSMSSB
---Advertisement---

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने मार्च 2025 से सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर शुक्रवार को सार्वजनिक किया गया।

Vivo लॉन्च करेगा दुनिया का पहला Vivo Flying Camera Smartphone, 200MP कैमरे के साथ सस्ते दाम में देगा ड्रोन का मजा

 

 

 

RSMSSB कुल होंगी 35 भर्ती परीक्षाएं

RSMSSB द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, साल 2025 में मार्च से दिसंबर तक कुल 35 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, साल 2026 में 9 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल तय किया गया है। इस कैलेंडर में न केवल परीक्षा की संभावित तिथियां बताई गई हैं, बल्कि रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीखें भी दी गई हैं।

शीघ्र लिपिक और निजी सहायक परीक्षा सबसे पहले
RSMSSB की ओर से सबसे पहले शीघ्र लिपिक और निजी सहायक ग्रेड सेकेंड भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा 19 से 23 मार्च 2025 के बीच कराई जाएगी और इसका परिणाम 20 जून 2025 को जारी किया जाएगा।

 

 

प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां और संभावित रिजल्ट
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा – 12 अप्रैल 2025 (रिजल्ट: 12 नवंबर 2025)
पटवारी भर्ती परीक्षा – 11 मई 2025 (रिजल्ट: 11 अगस्त 2025)

नई भर्तियों के कारण जारी हुआ संशोधित कैलेंडर
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव डॉ. भागचंद बधाल ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित नई भर्तियों के बाद इस संशोधित कैलेंडर को जारी किया गया है। इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा रिटन मोड, कंप्यूटर आधारित या टैबलेट आधारित होगी। इससे अभ्यर्थियों को तैयारी में मदद मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!