शासन ने बदायूं जनपद में प्रथम एडीएम न्यायिक के रूप में संदीप कुमार श्रीवास्तव को किया नियुक्त,
अपर जिलाधिकारियों के न्यायालयों के वादों को सुनेंगे,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए जयकिशन सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं:- बदायूं जनपद में शासन ने प्रथम बार अपर जिला अधिकारियों के न्यायालयों में चल रहे बादो को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने के लिए एडीएम न्यायिक के रूप में प्रथम पोस्टिंग संदीप कुमार श्रीवास्तव को तैनाती दी है।
गौरतलब है शासन की मंशा यह है कि न्यायालय में लंबित मुकदमों का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण किया जाए जिससे लोगों को समय से न्याय मिल सके। शासन का मानना है की न्यायालय में तैनात अधिकारी अन्य प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण न्यायालय में लंबित बादो को सुनने का समय नहीं दे पाते हैं जिस कारण तहसील जिलाधिकारी अपर जिला अधिकारी न्यायालय में भारी तादाद में मुकदमे लंबित हैं मुकदमे लंबित होने के कारण लोगों को न्याय मिलने में भारी असुविधा हो रही है।
शासन ने न्यायालय में लंबित बादो के निस्तारण के लिए एसडीएम न्यायिक जनपद की तहसीलों में नियुक्त किए हैं जो एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों की सुनवाई कर रहे हैं अब शासन जिले स्तर पर एडीएम न्यायालय में चल रहे वादों के शीघ्र से शीघ्र निस्तारण के लिए एडीएम न्यायिक की नियुक्ति की है।
बदायूं जनपद में एडीएम न्यायिक के रूप में संदीप कुमार श्रीवास्तव प्रथम एडीएम न्यायिक पद पर कार्य भार संभालेंगे।
