जींद(जुलाना): Punjab बुधवार को जींद के किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन ने एक बैठक आयोजित की। इसमें पंजाब में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसानों ने हरियाणा सरकार से मांग की कि गेहूं की फसल पर 200 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र बरसोला ने सरकार से मंडियों में सरसों की खरीद को लेकर उचित व्यवस्था करने की मांग की गई।
Punjab government ने एक्साइज पॉलिसी को दी मंजूरी, जन्म-मृत्यु पंजीकरण में संशोधन, अब ई-टेंडरिंग से होंगे ठेके आवंटित
किसान नेता रामराजी ढुल, बिंद्र नंबरदार ने कहा कि पंजाब सरकार ने मंगलवार शाम को (एसकेएम) किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया। बुधवार को किसानों पर मोगा में लाठीचार्ज किया गया, यह गलत है। किसानों के हक की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे किसान किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे।
Punjab जल्द ही गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन सख्त फैसला लेने पर मजबूर होगी
अगर पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन सख्त फैसला लेने पर मजबूर होगी। बैठक में राजेंद्र पहलवान बीबीपुर, जयबीर लोहान राजपुरा भैण, चंद्र जागलान, बलबीर ईंटल कलां, सितेंद्र, राजबीर लोहान भी मौजूद रहे।

