अधिवक्ता का परिवार शादी में शामिल होने के लिए गया था बाहर
चोर अधिवक्ता के घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर से लाखों रुपए के जेवर नकदी अन्य सामान लेकर हुए फरार,
अधिवक्ता ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी कस्बा निवासी अधिवक्ता विष्णु स्वरूप गुप्ता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद गए थे जहां उन्हें पड़ोसी ने मोबाइल से जानकारी दी कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है जिस पर वह तत्काल घर वापस आए तो देखा घर के कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था देखने पर पता चला की कर₹40000 की नकदी बेटी की गोलक से ₹10000 की नगदी लाखों रुपए के जेवर व अन्य सामान की चोरी करके ले गए।
पीड़ित अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 92 धारा 331/4,305/ए के अंतर्गत अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
