अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रधानमंत्री के विजन-2047 के लक्ष्य में सहभागी बन रही प्रदेश सरकार : CM Saini

On: March 3, 2025 8:25 PM
Follow Us:
CM Saini
---Advertisement---

फरीदाबाद: CM Saini ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन-2047 को सामने रखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है। आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में जहां शहरी निकाय की अहम भूमिका है। वहीं, जनहितकारी योजनाओं को लागू करने में सरकार अपनी जिम्मेदारी प्रभावी रूप से निभा रही है।

CM Saini और मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में चूक, 15 मिनट खड़ा रहा काफिला

CM Saini रविवार को फरीदाबाद में आयोजित एक समारोह में शामिल होने से पूर्व सेक्टर-12 में बने हैलीपेड पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री शहर के सेक्टर-8 निवासी भूषण तायल के भतीजे राहुल को उनकी शादी की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया।

 

 

हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में पहले से डबल इंजन सरकार के साथ लोगों का विकास किया जा रहा है। अब छोटी सरकार बनने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार अधिक ताकत के साथ लोगों की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्य को और अधिक तीव्र गति से आगे बढ़ाएगी।

CM Saini ने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा

12 मार्च को जब निकाय चुनाव के परिणाम आएंगे तो सभी स्थानों पर भाजपा के उम्मीदवार बड़े अंतर से विजयी होंगे। यह छोटी सरकार है, जो सीधे रूप से जनता से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करती है।

इसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सभी वायदे तथा वर्ष 2014 व वर्ष 2019 के चुनावी संकल्प पत्र के वायदों को पूरा किया है और अब निकाय चुनाव के लिए तैयार संकल्प पत्र में 21 वायदे किए थे और इन सभी वायदों को भी आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा।

CM Saini ने कहा कि प्रदेश सरकार गारंटी के तहत इन वायदों को पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में बड़े स्तर पर बदलाव हुए हैं और देश तेज गति से तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को जनता के सहयोग से पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के मीडिय़ा सलाहाकार राजीव जेटली, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!