अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Nayab Saini ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा- देश विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रहा

On: February 28, 2025 7:05 PM
Follow Us:
CM Nayab Saini
---Advertisement---

नई दिल्ली: हरियाणा के CM Nayab Saini ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्हें राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास और आगामी परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही सैनी ने केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी दी। समझा जाता है कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा में किए जा रहे व्यापक विकास कार्यों की सराहना की।

 

हरियाणा में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, CM Nayab Saini ने बदले 8 IPS

 

कहा कि राज्य की भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं लागू करके सफल प्रयास कर रही है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सैनी ने इस महीने की शुरूआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के लिए भी मोदी को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को अब केंद्र की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

 

CM Nayab Saini  मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रहा

CM Nayab Saini  ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आम लोगों ने पीएम की जनकल्याणकारी नीतियों में विश्वास दिखाया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि हरियाणा में आगामी नगर निगम चुनावों में भी यह समर्थन जारी रहेगा, जहां जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व और कल्याणकारी नीतियों पर फिर से मुहर लगाएगी। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा के विकास को और आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

राज्य में हवाई, रेल और सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे निवेशकों और स्थानीय निवासियों दोनों को आधुनिक बुनियादी ढांचे का लाभ मिल सके, इससे हरियाणा को देश के सबसे बड़े निवेश केंद्र के रूप में तेजी से उभरने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने में हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!