अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नीतीश कुमार है हाईजैक, अधिकारी चला रहे हैं सरकार, Tejashwi का आरोप

On: December 28, 2024 7:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजद नेता तेTejashwi ने कथित प्रश्न पत्र लीक के बाद दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थियों के चल रहे विरोध प्रदर्शन पर बिहार सरकार की आलोचना की। यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाया और निष्पक्ष समाधान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अगर (बीपीएससी) प्रश्नपत्र लीक हुआ था, तो सभी के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार होश में नहीं हैं।

 

 

 

 

Tejashwi ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार बिहार की सरकार नहीं चला रहे हैं। कुछ लोग सरकार चला रहे हैं, जो रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके जो दो-चार नेता हैं, वह लोग नीतीश की सरकार चला रहे हैं। इन लोगों ने पूरी तरीके से नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यहां (बिहार में) कोई सरकार है भी? सीएम नीतीश कुमार अब निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं। वह अब सिर्फ एक चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि अगर (बीपीएससी) का प्रश्न पत्र लीक हुआ था तो सभी के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।

 

 

 

 

 

 

परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पेपर लीक के आरोप निराधार हैं और इसका कोई सबूत नहीं है। बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 13 दिसंबर को आयोजित पूरी बीपीएससी परीक्षा रद्द करने का कोई सवाल ही नहीं है। बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर केंद्र पर आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को केवल परीक्षा में व्यवधान डालने की साजिश के तहत उपद्रवी अभ्यर्थियों के एक समूह द्वारा उत्पन्न व्यवधान के कारण रद्द करने का निर्णय लिया है। पुनः परीक्षा चार जनवरी को शहर के किसी अन्य केंद्र पर आयोजित की जाएगी।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!