अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिल्सी विधायक बोले…मुकदमे के पीछे साजिश,जांच में सब साफ हो जाएगा

On: December 23, 2024 12:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिल्सी विधायक बोले…मुकदमे के पीछे साजिश,जांच में सब साफ हो जाएगा

22 बीघा जमीन विवाद..बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और बरेली के व्यापारी आनंद प्रकाश अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बदायूं। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने जमीन हड़पने, दुष्कर्म व मारपीट के मामले में कोर्ट आदेश पर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है। जांच में सब साफ हो जाएगा।वहीं मामले के एक अन्य आरोपी बरेली के कारोबारी आनंद प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि उन्हें 68 लाख रुपये लेने थे। रुपये न देने पड़ें, इसलिए ये मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मामले में सिविल लाइंस क्षेत्र में 22 बीघा जमीन को लेकर विधायक समेत 16 लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जबरन उसकी जमीन हड़पी जा रही है। सौदा जितने में हुआ था उतने रुपये नहीं दिए गए। रुपये जब मांगे गए तो पुलिस से उत्पीड़न कराया गया। विधायक व बरेली के व्यापारी आनंद प्रकाश अग्रवाल व हरीशंकर व्यास पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया गया है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार को आरोपी पक्ष के आनंद प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि,ये मामला रुपयों के लेन-देन का है। उन्हें 68 लाख रुपये लेने हैं। पिछले करीब 17 महीने में 66 रजिस्ट्रियां की गईं। बाकायदा चेक से इसका भुगतान किया गया। रुपये लेने के लिए पुलिस से जब शिकायत की तो उल्टा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। वहीं, विधायक हरीश शाक्य का कहना है।की उनका इस जमीन के मामले से कोई लेना देना नहीं। न उन्होंने रुपये लिए है।न दिए हैं। न उन्होंने कोई प्लाॅट खरीदा है।उन्हें साजिश के तहत फंसा दिया गया है।

पुलिस ने वादी पक्ष को बयान देने के लिए बुलाया:-मुकदमा दर्ज होने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने वादी पक्ष को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि वादी पक्ष के पहले बयान दर्ज किए जाएंगे।इस बाबत सूचना भेज दी गई है।बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply