अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ: अब पीएम किसान योजना के लिए फार्मर रजिस्ट्री होना जरूरी..

On: December 16, 2024 5:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ: अब पीएम किसान योजना के लिए फार्मर रजिस्ट्री होना जरूरी..

फार्मर रजिस्ट्री होने पर ही मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

बदायूँ।उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब जनपद के किसानो को पी०एम० किसान सम्मान निधि की धनराशि फार्मर रजिस्ट्री होने पर ही मिलेगी। कृषि विभाग ने जनपद में फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए पहले चरण की योजना के साथ-साथ दूसरा चरण भी 25 नवम्बर से आरम्भ कर दिया गया है। योजना के अन्तर्गत कृषि विभाग के कर्मचारी गाँव-गाँव शिविर लगा कर किसानों के फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम करेंगे। फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को पी०एम० किसान सम्मान निधि की किस्त और अन्य योजनाओं का लाभ सहजता से मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए काम शुरू हुआ। यह फार्मर रजिस्ट्री पी०एम० किसान सम्मान निधि की किस्त ले रहे पात्र किसानों के लिए अनिवार्य होगी। इसके बिना किसानों को अब आगामी किस्त नहीं मिल पाएगी। अभियान के अन्तर्गत से फमोड में कृषक इस योजना के लिए बनाए गए वेब पोर्टल और मोबाईल एप फार्मर रजिस्ट्री यू०पी० के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके अलावा वह जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि योजना का दूसरा चरण 25 नवम्बर से आरम्भ हो चुका है. विभाग एवं कृषि विभाग के कर्मचारी प्रत्येक गाम पंचायत इसमें राजस्व विभाग, पंचायत में कैंप लगा रहे हैं। कैम्प के माध्यम से कृषकों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक कार्यालय के अनुसार, भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।कि दिसम्बर के बाद पी०एम० किसान योजना अन्तर्गत मिलने वाली किस्त के लिए सम्बन्धित कृषक का फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है।

क्या है फार्मर रजिस्ट्री:-फार्मर रजिस्ट्री अन्तर्गत कृषक विवरण तैयार कर डिजिटल इफ्रास्ट्रक्चर में संकलित किया जाएगा। इसके लिए कृषक के वकेट में उपलब्ध भूमि का सत्यापन आधार सीडिंग, कृषक की ई-केवाईसी० की जाएगी और किसाना की सहमति प्राप्त की जाएगी।

कृषक रजिस्ट्री के लाम-फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद कृषकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं का लाभ सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होगा। कृषकों को ऋण, कं०सी०सी० आदि सुगमता से उपलब्ध होगा।

पी०एम० किसान योजना के अन्तर्गत किस्त प्राप्त करने में सुगमता होगी तो किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में कृषकों का पंजीकरण आनलाइन माध्यम से हो सकेगा। कृषको को विभिन्न संस्थाओं वैज्ञानिको इत्यादि से आवश्यक परामर्श समय से मिल सकेगा। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार बदायूँ ने बताया कि जनपद के हर किसान की फार्मर रजिस्ट्री होगी। किसान स्वयं भी मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यू०पी० को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके कर सकते हैं।ऐसा होने के बाद ही पात्र किसान को पी०एम० किसान सम्मान निधि की किस्त मिल सकेगी।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply