अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सातवीं की छात्रा की मौत,पेट दर्द के साथ हुई उल्टी,बरेली ले जाते समय तोड़ा दम..परिवार में मचा कोहराम

On: September 2, 2024 7:43 PM
Follow Us:
Sdsdsdsds
---Advertisement---

सातवीं की छात्रा की मौत,पेट दर्द के साथ हुई उल्टी,बरेली ले जाते समय तोड़ा दम..परिवार में मचा कोहराम

22 अगस्त को छात्रा को स्कूल में बुखार से बचाव की लगाई थी वैक्सीन,दूसरे दिन खराब हुई हालत 

बदायूं में कक्षा सात की छात्रा वैष्णवी रस्तोगी (13) की रविवार को उल्टी व पेट में दर्द होने के बाद मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का कहना है कि 22 अगस्त को स्कूल में बेटी को वैक्सीन लगाई गई थी,जिस कारण उसकी मौत हुई है। वहीं इस मामले में सीएमओ का कहना है कि वैक्सीन से मौत होने की बात गलत है।

शहर में काली सड़क के पास रहने वाले समर्थ रस्तोगी की बेटी वैष्णवी डी पॉल स्कूल में पढ़ती थी। पिता समर्थ के अनुसार वैष्णवी को हल्का बुखार आ रहा था।इसी दौरान 22 अगस्त को उसे स्कूल में बुखार से बचाव की वैक्सीन लगा दी गई।दूसरे दिन हालत खराब होने पर उसे बच्चों के डॉक्टर कुमार वाशु के यहां दिखाया गया।यहां करीब चार-पांच दिन दवा चली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग और स्कूल प्रबंधन की तरफ से उन्हें टीकाकरण की जानकारी नहीं दी गई थी।

बरेली ले जाते समय तोड़ा दम:-बकौल डॉक्टर वाशु उन्होंने बच्ची को भर्ती करने की सलाह दी लेकिन परिजन रात में उसे बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में ही वैष्णवी ने दम तोड़ दिया।परिजन का आरोप है कि वैष्णवी की मौत वैक्सीन के कारण हुई है। वहीं, इस मामले में सीएमओ रामेश्वर मिश्रा का कहना है कि वैक्सीन से मौत की बात गलत है। किसी भी वैक्सीन का असर आधे घंटे के अंदर हो जाता है। करीब दस दिन बाद छात्रा की मौत हुई है।वैक्सीन से कोई लेना-देना नहीं है।समर इंडिया..  

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply