ब्रिटिश बाइक निर्माता Norton, जो अब TVS Motor के स्वामित्व में है, ने अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल Norton Atlas से पर्दा उठाया है। यह बाइक भारत में ही बनेगी और इसका भारत लॉन्च TVS MotoSoul 2026 इवेंट में होने की उम्मीद है। अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख रखी जा सकती है।
Atlas में 585cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 69 PS की पावर और 57.5 Nm का टॉर्क देता है। गियरबॉक्स 6-स्पीड है, जिसमें बाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और स्लिपर क्लच जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं।
बाइक दो वेरिएंट में आएगी — Atlas (ऑफ-रोड केंद्रित, 19 इंच फ्रंट व्हील) और Atlas GT (17 इंच व्हील)। दोनों में पूरी तरह एडजस्टेबल KYB सस्पेंशन और आगे डुअल 310mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह बाइक मिडिलवेट एडवेंचर सेगमेंट में कड़ी टक्कर देगी।
एडवेंचर बाइक प्रेमियों के लिए हमारी Benelli TRK 552X लॉन्च वाली खबर और कैफे रेसर की ताज़ा जानकारी के लिए Royal Enfield Continental GT-R 750 वाली खबर भी पढ़ें।

