लखनऊ। योगी सरकार की पहल पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा के लिए चल रहे ‘प्रशस्त 2.0’ डिजिटल प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म से प्रदेश के 9,20,169 शिक्षक जुड़ चुके हैं। प्रदेश के 75 जिलों के कुल 16,29,945 शिक्षकों में से 8,15,309 शिक्षक प्रशिक्षण के सभी वीडियो देख चुके हैं।
Onboarding में रामपुर (90.5%) सबसे आगे रहा, उसके बाद पीलीभीत (88.7%) और लखीमपुर खीरी (86.3%) रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की पहचान करने और उनकी शैक्षिक जरूरतें समझने में सक्षम बनाना है, ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
ये खबरें भी देखें — Blue DotsAI अब 18 मंडलों में और गोरखपुर में योगी की शोभायात्रा।

