अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Varanasi Air Show: नमो घाट पर गरजे Rafale-Sukhoi, तिरंगे धुएं से रंगा आसमान

On: October 22, 2026 7:32 PM
Follow Us:
Varanasi Air Show — नमो घाट के ऊपर तिरंगा धुआं छोड़ते वायुसेना के विमान
---Advertisement---

वाराणसी। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी के नमो घाट पर तीन दिवसीय भव्य एयर शो ‘Wings Over Ganga’ का आगाज़ आज हो गया। शो में Rafale, Sukhoi-30 MKI, स्वदेशी Tejas और Chinook समेत करीब 100 विमान और हेलीकॉप्टर शामिल हैं। तीन Kiran विमानों ने तिरंगे की धुआं छोड़ते हुए ‘Kashi Formation’ बनाई, तो नमो घाट से अस्सी घाट तक उमड़ी हज़ारों की भीड़ ने ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए।

दोपहर करीब 12:30 बजे ALH Mark-III हेलीकॉप्टरों (Varuna Formation) से कमांडो रस्सी के सहारे गंगा में मौजूद जलयान के डेक पर उतरे। पूरे आयोजन (22, 24 और 25 अक्टूबर) में 15-20 लाख दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। समापन दिवस 25 अक्टूबर को PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी के शामिल होने की संभावना है। एयर शो के कारण चंदौली के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर व नियामताबाद ब्लॉक के स्कूलों में 22 व 24 अक्टूबर को online कक्षाएं चलीं।

अन्य खबरें भी पढ़ें — बवानखेड़ी केस: 18 साल बाद पैरोल पर छूटा सलीम और पैरा गेम्स में प्रदीप कुमार का रजत पदक।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment