चमोली: DRDO के डिफेंस जियोलॉजिकल रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) ने रविवार (18 अक्टूबर 2026) को चमोली जिले में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट सोमवार शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।
2500 मीटर से ऊपर भारी हिमपात
2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भारी हिमपात जारी है। बद्रीनाथ में डेढ़ फीट तक बर्फ जम गई है। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चमोली के जिलाधिकारी को एहतियाती उपायों के निर्देश दिए हैं। उच्च पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक आवागमन पर रोक लगाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने राहत व बचाव दलों को तैयार रहने को कहा है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का मौसम और उत्तराखंड में दशहरे पर मौसम

