अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

योगी के वीडियो ने बदल दी जिंदगी: केरल की अरुंधति ने CM को भेजा शादी का न्योता

On: October 18, 2026 11:20 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
---Advertisement---

लखनऊ: कभी आंसुओं को अपनी कमजोरी समझने वाली केरल की अरुंधति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो जिंदगी बदलने वाली सीख बन गया। बचपन में उन्होंने उस वीडियो से समझा कि भावुक होना कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को स्वीकार करने का साहस है। अब विवाह की दहलीज पर खड़ी अरुंधति ने अपने प्रेरणास्रोत को हाथ से लिखा दो पेज का पत्र भेजकर शादी में शामिल होने का न्योता दिया है।

नेता से बढ़कर, बड़े भाई जैसा स्थान

पत्र में अरुंधति ने लिखा है, “मेरे लिए आप एक नेता से कहीं बढ़कर हैं। मैंने आपको हमेशा एक बड़े भाई की तरह देखा है, जिसकी यात्रा ने मुझे हिम्मत और प्रेरणा दी है।” उन्होंने सीएम की व्यस्तताओं का जिक्र करते हुए लिखा कि यदि समारोह में पहुंचना संभव न हो, तो उनका शुभकामना संदेश और आशीर्वाद भी उनके लिए बेहद अनमोल होगा।

चचेरे भाई ने दिखाया था वीडियो

अरुंधति ने पत्र में बताया कि बचपन में छोटी-छोटी बातों पर भावुक होकर रो पड़ने को वह अपनी कमजोरी मानने लगी थीं। दोस्त भी कहते थे कि मजबूत बनने के लिए भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। तभी उनके चचेरे भाई ने योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो दिखाया, जिसमें योगी काफी भावुक दिखे। भाई ने समझाया — योगी जैसा बनो, भावुक होते हुए भी अत्यंत मजबूत।

कमजोरी अब संवेदना की ताकत

इस एक अनुभव ने अरुंधति के भीतर चल रहे द्वंद्व को बदल दिया। आंसुओं को वह अब किसी की कमजोरी का प्रमाण नहीं मानतीं। जिस भावुकता को वह अपनी कमी समझती थीं, उसे अब वह अपनी सहज मानवीय संवेदना के रूप में देखती हैं।

अरुंधति और राहुल का विवाह 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा स्थित ग्रीन पार्क कन्वेंशन सेंटर में होगा।

यह भी पढ़ें: Yogi Adityanath News: यूपी में खत्म हुआ माफिया राज और Bank Holiday News: तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment