सहसवान-नाधा मार्ग पर ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर, छह स्कूली बच्चे घायल
बदायूं।सहसवान-नाधा मार्ग पर मानकपुर गांव के पास आज सुबह ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लग गई।हादसे में ऑटो सवार छह स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और पीआरवी ने घायल बच्चों को सीएचसी सहसवान पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आवश्यक जांच और एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आज बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को मानकपुर के पास हादसे की सूचना मिली थी।मौके पर पहुंची पुलिस को ऑटो में छह स्कूली छात्र-छात्राएं घायल मिले।घायलों में इब्राहिमपुर गढ़ी गांव निवासी भगवती (16 वर्ष) किशनपाल (13 वर्ष) प्रीति यादव (17 वर्ष) नंदकिशोर (12 वर्ष),रामगोपाल (14 वर्ष) और रजनी (11 वर्ष) शामिल हैं।भगवती, किशनपाल और प्रीति यादव के शरीर पर खुली चोटें आई हैं,जबकि नंदकिशोर,रामगोपाल और रजनी को गुम चोटें लगी हैं।सभी को उपचार के लिए सीएचसी सहसवान ले जाया गया,जहां से चिकित्सकों ने एक्स-रे समेत अन्य आवश्यक जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Related