अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं: प्रेम विवाह के 14 साल बाद पत्नी की हत्या,पति ने धारदार हथियार से काट डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया

On: September 30, 2026 11:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं: प्रेम विवाह के 14 साल बाद पत्नी की हत्या, पति ने धारदार हथियार से काट डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के बिहट गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मंगलवार देर रात हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बिहट गांव निवासी आशीष ने अपनी पत्नी मोहिनी (36 वर्ष) के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था।कल मंगलवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।विवाद बढ़ने पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया।गंभीर चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

14 साल पहले किया था प्रेम विवाह:-पुलिस टीम के साथ रात में ही फॉरेंसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि आशीष और मोहिनी ने 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था।उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के मुताबिक,घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है।हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply