अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hanuman-ansh-2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 200 करोड़, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने हरिद्वार पहुंच लिया आशीर्वाद

On: September 11, 2026 6:03 PM
Follow Us:
Hanuman-ansh-
---Advertisement---

Hanuman-ansh-हरिद्वार: बाबा नीम करौली के जीवन और उनके संदेशों पर आधारित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने अपने परिवार के साथ हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर में दर्शन किए। यहां उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास मात्र 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस आध्यात्मिक फिल्म ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की शानदार कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता और दर्शकों से मिले अपार प्रेम के बाद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ईश्वर और संतों का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार पहुंची थीं।

इस दौरान स्वामी कैलाशानंद महाराज ने अनुप्रिया नागर और उनके परिवार को फिल्म की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, महान संतों के जीवन और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित ऐसी सकारात्मक फिल्में आज के समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply