समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा (हसनपुर):– तहसील क्षेत्र में गुरुवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कटान तेज़ हो गया है। बता दें कि सतैड़ा गांव के सामने जंगल में स्थित श्मशान घाट तक गंगा की धार नें अपनी पकड़ बना ली। गुरुवार को कटान के चलते श्मशान घाट पर बना हॉल नदी की धारा में बह गया और लोगो में हाहाकार मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले श्मशान घाट का चबूतरा भी नदी में समा चुका था। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने भी बाढ़ और कटान की स्थिति की पुष्टि की है। ग्रामीणों के अनुसार, गंगा के कटान से श्मशान घाट का चबूतरा पहले ही नदी की धारा में समा चुका था। टीन शेड भी नदी के करीब पहुंच गया था, इसलिए उसे पहले ही खुलवाकर उसका लोहा सुरक्षित कर लिया गया था। स्थानीय लोगो के अनुसार
हसनपुर तहसील क्षेत्र में गंगा लगभग 45 किलोमीटर के दायरे में बहती है। नदी किनारे किसान सब्जी, गन्ना, धान, मक्का और चारे की फसल उगाकर अपना जीवन यापन करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बाढ़ का पानी तटबंध तक पहुंचने के बाद खेतों में फैल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे कटान से अब तक हजारों बीघा फसल नदी में समा चुकी है। सिरसा गुर्जर की मड़ैया और सतैड़ा की मड़ैया में कई छप्परनुमा मकानों के नदी की धारा में बहने की बात भी ग्रामीणों ने बताई । एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि गंगा में बाढ़ और कटान की स्थिति बनी हुई है। उनके अनुसार, सतैड़ा के श्मशान घाट का चबूतरा पहले ही बह चुका था और अब हॉल भी गंगा की धारा में समा गया है।

