अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाभी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा देवर, पति समेत 8 पर FIR दर्ज

On: September 6, 2026 1:50 PM
Follow Us:
Haryana news-
---Advertisement---

अंबाला: हरियाणा के अंबाला से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां यमुनानगर की रहने वाली एक महिला के साथ उसके ही देवर और ससुराल पक्ष के लोगों ने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है।

आरोप है कि देवर ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली और फिर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करवा दिया गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला मूल रूप से यमुनानगर की रहने वाली है, जिसकी शादी अंबाला में हुई थी।आरोप है कि देवर ने चुपके से महिला की आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता को साजिश के तहत जबरन गर्भपात की दवाइयां खिलाई गईं, जिससे उसकी तबीयत भी काफी बिगड़ गई।

इस घिनौने कृत्य में पति की संलिप्तता और अन्य परिजनों की मिलीभगत सामने आने के बाद पुलिस ने कुल 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply