अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चम्पावत में CM धामी का बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा 63 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात 

On: August 27, 2026 8:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

(चम्पावत): रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र चम्पावत के धूरा स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ में प्रतिभाग करते हुए मातृशक्ति से रक्षा सूत्र (राखी) बंधवाया और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने चम्पावत के सर्वांगीण विकास के लिए खजाना खोलते हुए करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

चम्पावत को 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को रफ्तार देने के लिए कुल ₹62.97 करोड़ की 50 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही कई बड़ी घोषणाएं भी कीं:

  • पेयजल और सड़क मार्ग: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्थान धूरा में पेयजल योजना, धूरा-सेतीचौड़ ब्याला संपर्क मार्ग, ककनई के तोक बूंगा दुर्गापीपल तक सड़क, सुखीढांग-डांडा-मीनार मोटर मार्ग में हॉटमिक्स और दियूरी से चौड़ा तक सड़क का सुधारीकरण होगा।

  • पुल और बाढ़ सुरक्षा: पोथ के लदिया नदी और बुडम के कठोल में झूला पुल का निर्माण किया जाएगा। आमोड़ी, भलुवागाड़ी, डोलाकांडा समेत कई अन्य क्षेत्रों में भूकटाव एवं बाढ़ सुरक्षा के लिए वायरक्रेट कार्य होंगे।

  • सिंचाई और सौंदर्यीकरण: डांडा ककनई में सिंचाई हेतु नलकूप स्थापित किया जाएगा और धन एवं बस्तियागूंठ के विभिन्न मंदिरों का सौंदर्यीकरण होगा।

कुमाऊंनी में किया संवाद: ‘लखपति से करोड़पति बनें दीदियां’

मुख्यमंत्री ने स्थानीय कुमाऊंनी भाषा में महिलाओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि वह अपनी बहनों, माताओं, बेटियों और भांजियों के बीच अपने घर आए हैं। उन्होंने कहा कि जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है, तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है। सरकार महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की तारीफ करते हुए कहा, “हमारा प्रयास है कि लखपति दीदी बनने के बाद अब प्रदेश की माताएं-बहनें आगे बढ़कर करोड़पति बनें।”

स्टॉलों का किया निरीक्षण, बच्चियों संग काटा केक

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। बाल विकास विभाग के स्टॉल पर सीएम धामी ने छोटी बच्चियों के साथ केक काटकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामन्त, दायित्वधारी श्याम नारायण पाण्डेय, डीएम मनीष कुमार और एसपी रेखा समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग और मातृशक्ति मौजूद रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply