अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

weather update-आज कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

On: August 16, 2026 10:13 AM
Follow Us:
UP Weather Update Today
---Advertisement---

weather update-नई दिल्लीः मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) जारी की है। अगले 24 घंटे के दौरान में छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और विदर्भ में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी भारी बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम

रविवार को बिहार में भारी बारिश हो सकती है, साथ ही आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। झारखंड और ओडिशा में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है और दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दिनों में झारखंड और ओडिशा में व्यापक बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश की संभावना है। शाम से रात के समय भी हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भी आज भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक में व्यापक बारिश हो सकती है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी व्यापक बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के देश के कई हिस्सों में सक्रिय रहने की उम्मीद है और उत्तर, मध्य, पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश जारी रहेगी। अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग का ताज़ा अनुमान है कि 20 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply