अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

jantar-mantar-protest-news-छात्रों के प्रदर्शन को लेकर एक्शन मोड में सरकार, गृहमंत्री के साथ चल रही बैठक

On: July 24, 2026 12:08 PM
Follow Us:
jantar-mantar-protest-news-
---Advertisement---

jantar-mantar-protest-news-केंद्र सरकार के बातचीत के प्रस्ताव के बाद भी Cockroach Janta Party ने आज (शुक्रवार को) देशभर के हर जिले में प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इस अभियान का नारा हर जिला, एक दिन, एक मांग रखा है और लोगों से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में कहा गया है कि यह प्रोटेस्ट छात्रों की मांगों के समर्थन और हाल के प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के साथ एकजुटता जताने के लिए किया जाएगा। CJP ने छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों से मिलकर प्रदर्शन आयोजित करने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने को कहा है।

 

पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच में आज बातचीत भी होगी। आज दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में CJP नेताओं और सरकार के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात होगी। सूत्रों की मानें तो बैठक में सरकार CJP से प्रोटेस्ट खत्म करने की अपील कर सकती है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से एक लिखित प्रस्ताव दिया जा सकता है।

हालांकि, CJP नेता अपनी मांगों पर अभी भी अड़े हुए हैं। Sonam Wangchuk के अनशन तोड़ने और सरकार के प्रस्ताव के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी अभी भी प्रोटेस्ट कर रही है। पार्टी ने साफ किया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता उनका विरोध जारी रहेगा। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन से जुड़े हर अपडेट यहां पढ़ें।

दिल्ली पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
दिल्ली पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। अगले आदेश तक छुट्टी रद्द की गई है। सभी रैंक के अधिकारी के लिए आदेश जारी किया गया है। दिल्ली में जारी स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

‘संसद चलो’ मार्च के NIA जांच वाली याचिका पर आज HC में होगी सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ मार्च में NIA द्वारा जांच के निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई। याचिकाकर्ता के वकील ने मुख्य न्यायधीश के सामने मामले की मेंशनिंग करते हुए कहा कि कल इस जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने सहमति जताई थी लेकिन याचिका आज सुनवाई के लिए लिस्टेड नहीं हुई है। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले को आज ही सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा धरना- अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा “जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, जंतर-मंतर पर हमारा धरना जारी रहेगा। हमें बहुत राहत मिली है कि सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है, क्योंकि उन्हें 26 दिन से ज्यादा हो गए थे। देश के लिए उनकी जान वाकई बहुत कीमती है।” आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक पर अभिजीत दीपके ने कहा कि बैठक किसी न्यूट्रल जगह पर होगी। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply