अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चंद्रमा 21 जुलाई की सुबह बदलेंगे राशि, 3 राशियों को दिला सकते हैं बड़ा धन लाभ

On: July 20, 2026 8:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चंद्रमा 21 जुलाई 2026 की सुबह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर होगा। शुभ ग्रह चंद्रमा के इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र के साथ ही करियर और पारिवारिक जीवन में भी सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में चंद्रमा का विराजमान होना शुभ माना जाता है। चंद्रमा की स्थिति के चलते आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कुछ लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के भी योग हैं। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी और निवेश किए गए धन से आप बड़ा लाभ पा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर इस राशि के जातकों को सुखद फल मिल सकते हैं, अपनी बातों से आप लोगों को प्रभावित कर पाने में कामयाब होंगे।

कन्या राशि
चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का दूसरा भाव धन का भाव भी कहा जाता है। इसलिए चंद्रमा का यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहद सुखद साबित हो सकता है। धन से जुड़ी चिंताओं का हल आपको मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में कुछ लोगों को उन्नति मिलने के भी योग हैं। इस राशि के जातकों की वाणी में निखार आएगा क्योंकि द्वितीय भाव वाणी का कारक भी है। जो लोग शिक्षा, राजनीति, सेल्स के क्षेत्र में कार्यरत हैं वो अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर पाने में कामयाब हो सकते हैं।

धनु राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव यानि की लाभ के भाव में होगा। चंद्रमा के गोचर करे चलते इस राशि के जातकों को कई स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति नए जरिए आपको मिल सकते हैं। इसके साथ ही आमदनी में वृद्धि होने के भी योग हैं। निवेश किए गए धन से भी आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। धनु राशि के लोग पारिवारिक जीवन में भी अच्छा समय बिता सकते हैं। माता-पिता का सहयोग और स्नेह आपको प्राप्त हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply