daily-rashifa-आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज का दिन आपके जीवन में नये बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आज कार्यभार अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना अधिक प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा और आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थ जीवन में नई खुशियां आएंगी। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
वृष राशि
वृष राशि वालों आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। जमीन से जुड़ा आज बड़ा मामला सुलझ जाएगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में आज कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर के वरिष्ठ जनों की सेहत का खास ख्याल रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिये बढ़िया रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। रुका हुआ काम बड़े भाई की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है। सालों की मेहनत रंग लाएगी, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठेंगे। आज जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। पारिवारिक फैसले लेते समय अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। विपरीत परिस्थितियों का हिम्मत से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। लघु उद्योग से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। शाम को बच्चों के साथ खेलने से उलझनें समाप्त होंगी और आपको मानसिक शांति मिलेगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सीक्रेट रखें, तो सफलता जरूर हासिल होगी। पूर्व निर्धारित काम आज पूरे हो जाएंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। आज फालतू की शॉपिंग करने से बचें, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहे। घर पर किसी खास रिश्तेदार के आने से आपको खुशी होगी। अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। उनके साथ अलग इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी, जिससे आपका काम सरलता से पूरा हो जाएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नये काम की शुरुआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नये आसार हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी बड़े कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। परिवार के साथ मनोरंजन और डिनर आदि में समय बिताने से आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए लकी होने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएंगे। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। सोशल मीडिया या फोन कॉल के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। किसी काम से आज आपको बहुत बड़ा फायदा होने वाला है। साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज कुछ निजी काम में बड़ी बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। लवमेट आज अपनी मनपसंद जगह पर पिकनिक के लिये जाएंगे और जीवनसाथी आपको खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉर्मेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगे, तो आपको फायदा जरूर होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी दोस्ती में और भी मजबूती आएगी। आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना आपके भोलेपन का गलत फायदा उठाया जा सकता है। आज का दिन समझ बूझ से कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें, जब तक आवश्यकता न हो।
धनु राशि
धनु राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मनपसंद तोहफा मिल सकता है। आपके सकारात्मक दृष्टिकोण से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं, तो फायदा होने वाला है। यात्रा पर जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपके मिलनसार व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। करियर में स्थिति चुनौती पूर्ण हो सकती है। आज दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल बनेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। कारोबारी मामलों में व्यस्तता रहेगी और व्यवसाय में मन मुताबिक गति आएगी। आज आप काम के प्रति सचेत रहें। विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन ज्यादा कार्यभार लेने से बचें। इस समय इम्यून सिस्टम मजबूत रखना जरूरी है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपति को आज किसी सामाजिक समारोह में जाना पड़ सकता है, जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज धनलाभ के अवसर मिलेंगे। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी मजाक होगा। साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जाएगा। कामकाजी महिलाओं को अपनी योग्यता जाहिर करने का अवसर मिलेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।

