समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा- लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर गंगेश्वरी ब्लॉक में भव्य आयोजन किया गया। ब्लॉक कार्यकर्ताओं और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।
ब्लॉक अध्यक्ष शमशाद सैफी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके कुशल स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से खुर्शीद, विकास कुमार, साबिर सेठ, जावेद सैफी, जमील अहमद, विक्रम सिंह, लोकेश कुमार, सत्तर सैफी, युसूफ सैफी, फारूक, विनोद कुमार सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व देश की जनता के लिए प्रेरणास्रोत है और वे हमेशा आम आदमी की आवाज बनकर खड़े रहते हैं।
यह आयोजन गंगेश्वरी ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता और उत्साह को दर्शाता है।

