अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नगर पालिका परिषद में एक पखवाड़े से अधिशासी अधिकारी की खाली पड़ी है कुर्सी

On: June 17, 2026 7:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगर पालिका परिषद में एक पखवाड़े से अधिशासी अधिकारी की खाली पड़ी है कुर्सी

जनगणना जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण रूप से ठप्प

रोजमर्रा के कार्यों पर भी पढ़ रहा है प्रभाव जन-समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग भी हो रहे हैं वापस

सहसवान|बदायूं नगर पालिका परिषद सहसवान के अधिशासी अधिकारी की कुर्सी बीते एक पखवाड़े से खाली पड़ी है किसी को भी अधिशासी अधिकारी का कार्यभार न सौंपे जाने से नगर में जहां विकास कार्य ठप्प पड़े हैं वहीं राष्ट्रीय कार्यक्रम जनगणना जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
ज्ञात रहे अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा का स्थानांतरण 3 जून को गैर जनपद तथा अधिशासी अधिकारी के पद से कार्य मुक्त हो जाने के कारण अधिशासी अधिकारी का पद 3 जून से रिक्त पड़ा है जिसके कारण नगर पालिका के समस्त कार्य ठप्प पड़े हैं।
जिलाधिकारी द्वारा किसी को भी अधिशासी अधिकारी सहसवान का पद रिक्त हो जाने के एक पखवाड़ा बाद भी कार्यभार का दायित्व नहीं सोपा गया है जबकि नगर पालिका परिषद सहसवान की बड़ी नगर पालिका है तथा कार्यभार का दायित्व न सौंपे जाने से जहां विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं|वहीं लोगों को लगभग एक माह से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं मिल पा रहे हैं जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अगले माह स्कूल कॉलेज खुलने की संभावना को लेकर जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले अभिभावक परेशान नजर आ रहे हैं उनका कहना है कि जब प्रमाण पत्र ही नहीं मिलेगा तो वह अपने बच्चों का कॉलेज में कैसे एडमिशन कराएंगे।

वही नगर के कई मोहल्ले सैफुल्लागंज गोपालगंज में भीषण गंदगी एवं जल भरा व के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|आवागमन में भी लोगों को भारी परेशानी हो रही है मुख्य बाजार से स्टेट बैंक रोड जाने वाले मार्ग पर भी सड़क मार्ग खराब होने से लोगों को भारी परेशान का सामना करना पड़ रहा है।
नगर की जनता का कहना है कि जब तक अधिशासी अधिकारी की नगर पालिका परिषद में स्थाई व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक वह वैकल्पिक रूप में अधिशासी अधिकारी का पदभार किसी अन्य को सौंपकर जनगणना जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा नगर वासियों को हो रही परेशानियों से निजात मिलती रहेगी।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply