अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सैदनगली में दादे मियां हाजी हरमैन तिर्मिज़ी के उर्स पर चादरपोशी, अमन-चैन की दुआ

On: June 14, 2026 10:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

सैदनगली। नगर पंचायत सैदनगली के मोहल्ला सादात स्थित दादे मियां हाजी हरमैन तिर्मिज़ी की दरगाह पर आयोजित सालाना उर्स के अवसर पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। उर्स में युवा सपा नेता मुहम्मद कैफ़ नासिर और नगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने शिरकत कर दरगाह पर चादरपोशी की और देश में शांति, तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी।हर वर्ष आयोजित होने वाले इस उर्स में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूरदराज से भी बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। उर्स मेले का माहौल देखने लायक रहा, जहां झूले, खिलौने, मिठाइयों और अन्य दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक ने जमकर खरीदारी की।
देर रात मौलाना गुलाम हुसैन की अगुवाई में कुल शरीफ पढ़ा गया और उर्स का समापन अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ।इस मौके पर मुहम्मद मेहदी, दानिश बाकरी, हसन मेहंदी, खादिम मेहदी, अली हैदर, नसीरुल हसन, जीशान हैदर, पैगंबर रज़ा, विक्की, ज़ुल्फिकार जैदी, फहीम कुरैशी, राजपाल, अंशुल वर्मा, कुलदीप अग्रवाल, आसिफ अंसारी, यामीन अंसारी, नाजिम अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply