अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:- एडीएम एफआर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस* 

On: May 2, 2026 8:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*एडीएम एफआर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस*

#समाधान दिवस में पहुंची 25 शिकायतों में किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका₹

सहसवान ( बदायूं) सहसवान तहसील सभागार एडीएम एफ आर डा वैभव शर्मा की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत पर पहुंची अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर शर्मा ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका निस्तारण करने के निर्देश समय अवधि में दिए साथ ही शिकायत का निष्ठा करते समय शिकायतकर्ता पीड़ित एवं आरोपी के सही तथ्यों को जांच करने के उपरांत शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में हसनपुर टप्पा वैश्य निवासी ओमप्रकाश पुत्र हर प्रसाद ने शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया की ग्राम के ही सतीश पुत्र हेमचंद्र ने उसकी एक बीघा भूमि जिसमें चारागोई थी तथा खेत के चारों ओर यूकेलिप्टस के पेड़ों का की बाढ़ लगी थी खतरनाक केमिकल का छिड़काव करके चारागोई नष्ट कर दी जिससे उसे काफी नुकसान हुआ साथ ही उसके पशु जहरीले चेहरे को खा लेते तो उनकी जान भी आफत में पड़ जाती।

पत्र में ओमप्रकाश ने बताया कि वह 75 वर्षीय वृद्ध एवं कमजोर तथा असहाय है उसका एकमात्र पुत्र जो सेना से सेवानिवृत है वही मेरी सेवा करता है उपरोक्त लोग बहुत ही खतरनाक किस्म के लोग हैं जो यदा कदा प्रार्थी को नुकसान करते रहते हैं इससे पूर्व भी कई बार-बार है नुकसान कर चुके हैं मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद उपरोक्त सतीश ने उसकी एक बीघा चारगोई फसल नष्ट कर दी अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी ने पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ ही थाना जरीफ नगर पुलिस को निर्देश दिए कि पीड़ित को हर हाल में न्याय दिलाया जाए। महिपाल पुत्र कुंवर पाल निवासी गंगापुर ने सरकारी भूमि पर लगे हुए पेड़ो पर भूमाफिया द्वारा किए गए अवैधकब्जे को तत्काल हटाए जाने साथ ही ग्राम सभा की सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की रमेश पुत्र मक्खन सिंह सिंह निवासी चंदनपुर ने भूमाफियाओं द्वारा भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को तत्काल हटाए जाने नगर के कस्बा अकबराबाद निवासी अर्जुन सिंह पुत्र जमुना सिंह ने आम रास्ते में पढ़ी हुई कीचड़ से आवागमन में हो रही परेशानी को तत्काल मोहल्ले वासियों को राहत दिलवाए जाने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एक दर्जन से ज्यादा अधिवक्ताओं ने समाधान दिवस में इंडेन गैस एजेंसी के स्वामी पर होम डिलीवरी न करने का आरोप लगाया तथा कहा कि बीते दो महीने से गैस एजेंसी स्वामी द्वारा होम डिलीवरी नहीं की जा रही जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं की गैस एजेंसी स्वामी बुकिंग होने पर सत प्रतिशत होम डिलीवरी उपलब्ध कराएंगे परंतु इंडेन गैस एजेंसी के स्वामी द्वारा शासन के निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी से इंडेन गैस एजेंसी स्वामी को तत्काल होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जाने के निर्देश देने की गुहार लगाई।

समाधान दिवस में पहुंची कुल 25 शिकायतों में किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका सभी शिकायतों को समय अवधि में निस्तारित करने के निर्देश अधीनस्थों को निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में एसडीम रिपुदमन सिंह खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार तहसीलदार राकेश कुमार सहित तहसील स्तरीय का अधिकारी गण एवं उनके अधीनस्थ उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply