अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News:- बदायूं के भदरौल में किसान की पशुशाला में लगी आगः एक भैंस की मौत, दो झुलसीं

On: April 29, 2026 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं के भदरौल में किसान की पशुशाला में लगी आगः एक भैंस की मौत, दो झुलसीं
” पूर्व विधायक ने मदद का दिया आश्वासन”


बदायूं : बदायूं जिले के कादरचौक के भदरौल गांव में कल एक किसान की पशुशाला में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं।
ग्रामीण विनोद कुमार सागर की पशुशाला में लगी आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने मिलकर किसी तरह आग बुझाई।
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित किसान विनोद कुमार सागर के प्रति दुख व्यक्त किया। शाक्य ने किसान को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विनोद कुमार सागर ने बताया कि इन जानवरों से उनके घर का खर्च चलता था और दूध की कमी नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि इस आग से उन्हें भारी नुकसान हुआ है और अब उन्हें सरकार से ही मदद की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply